कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सीमेंट के दामों में इतनी ज्यादा बढ़ोतरी पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि कुछ माह में तीसरी बार प्रदेश में सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी की गई है।
तीन महीने पहले प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। अब इसके बैग में 50 रुपये की बढ़ोतरी के साथ इसका मूल्य 470 रुपये प्रति बैग हो गया है। अन्य पड़ोसी राज्यों में यह सीमेंट प्रदेश से सस्ते दामों में मिल रहा है तो प्रदेश में यह क्यों मंहगा बेचा जा रहा है। प्रदेश के लोगों के साथ यह बड़ा अन्याय है।

अगर सरकार इस पर खामोश बैठी रही तो कांग्रेस किसी भी जन आंदोलन से पीछे नही हटेगी। अंदर खाते सरकार और इन सीमेंट कंपनियों की सांठगांठ है। मुख्यमंत्री कहते कुछ हैं और होता कुछ है। आरोप लगाया कि सरकार ने प्रदेश में सीमेंट कंपनियों को लोगों को लूटने की खुली छूट दे रखी है।