शिमला समर फेस्टिवल दो साल बाद जून में आयोजित किया जाएगा। 2018 में भी शिमला में पानी की किल्लत के चलते समर फेस्टिवल नही हो पाया था। उसके बाद 2020 -21 में कोरोना के चलते समर फेस्टिवल रद्द किया गया। समर फेस्टिवल को भव्य एवं प्रभावी रूप प्रदान करने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर कार्य करें। 

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज अंतर्राष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल के आयोजन के लिए आमंत्रित सुझावों के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह विचार व्यक्त किए।