शिमला 16 अप्रैल, 2022

मुख्यमंत्री ने नादौन में रिवर रॉफ्टिंग परिसर के निर्माण के लिए 26 करोड़ रुपये, पनसाई में मेला मैदान विकसित करने के लिए 10 लाख रुपये, बैलाबरमोटी तथा मझौली में पटवार सर्कल खोलने, नादौन विधानसभा क्षेत्र में दो स्वास्थ्य उप-केंद्र खोलने तथा दो अस्थाई पुलिस पोस्ट को स्थाई पुलिस पोस्ट में परिवर्तित करने की भी घोषणा की। 

जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान राज्य के हर क्षेत्र समग्र व सन्तुलित विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल कोरोना महामारी के दौरान प्रभावित हुआ लेकिन सरकार ने लोगों के बहुमूल्य जीवन बचाने के साथ प्रदेश का निर्बाध विकास सुनिश्चित किया। पिछली सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना का विकास नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीन वर्ष पूर्व केवल 50 वेंटिलेटर थे परन्तु आज प्रदेश में 1000 से अधिक वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। 

 मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान रिकॉर्ड संख्या में पूलोें का निर्माण किया गया और गांवों को सड़क सेवा से जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के साथ-साथ देश में अपना आधार खोया है और कांग्रेस के नेता राज्य में सत्ता में आने का सपना देख रहे हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रतिमाह 125 यूनिट तक ऊर्जा की खपत पर बिजली उपभोगताओं से कोई बिल नहीं लेने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिला यात्रियों को 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे सभी उपभोक्ताओं से पानी का कोई बिल नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप पार्टी के लोग भ्रमित है क्योंकि प्रदेश में पार्टी में नेतृत्व की कमी साफ दिख रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में प्रदेश के लोगों को हिमाचल दिवस के शुभ अवसर पर बधाई दी जो प्रदेशवासियों के प्रति उनके स्नेह और प्रेम को दर्शाता है।

 उन्होंने हनुमान जयंती के अवसर पर प्रदेश के लोगों को बधाई दी तथा प्रदेशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना की है। 

मुख्यमंत्री ने 2.82 करोड़ रूपये से मान खड्ड पर ग्वालपहर सड़क पर निर्मित पुल,   2.19 करोड़ रूपये की लागत के कांगू-मलग-खटरोड़ वाया चरड़ा सड़क पर निर्मित 40 मीटर लम्बे पुल,      63 लाख रूपये की लागत से काई दी बहल-पनयाली जट्टां सड़क पर 30 मीटर स्पैन बॉक्स गर्ड, कश्मीर में 65 लाख रूपये से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन तथा 97 लाख रूपये की लागत से निर्मित       फरसाई से अप्पर हड़ेटा सड़क का उद्घाटन किया।

उन्होंने 71 लाख रुपये की लागत के राजकीय   वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलडूहक के पुस्तकालय भवन, 3.74 करोड़ रूपये की लागत से     पटटा जलाड़ी से कोहला सड़क के उन्नयन कार्य, 4.98 करोड़ रूपये की लागत से हार-सुकराला सड़क के उन्नयन कार्य, 1.26 करोड़ रूपये की लागत से नादौन विधानसभा क्षेत्र में  हर घर नल से जल योजना के तहत घरेलू कनेक्शन उपलब्ध करवाने के लिए उठाऊ पेयजल योजना कोहला कलूर, 78 लाख रूपये की लागत से नादौन विधानसभा क्षेत्र के  पनियाला रंगस के लिए हर घर नल से जल योजना के तहत घरेलू कनेक्शन उपलब्ध करवाने, 8 करोड़ रूपये की लागत सेे मानपुल-गौना-करौर-बसारल-जसोह सड़क के उन्नयन कार्य, 50 लाख रूपये की लागत से निर्मित उप-मण्डलीय पशु चिकित्सालय नादौन, 48.51 करोड़ रूपये से नादौन के लिए मध्यम सिंचाई परियोजना,    2.60 करोड़ रूपये की  उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना झलाण-बसारल तथा 97.45 लाख रूपये की लागत से निर्मित  उप-मण्डलीय रोजगार कार्यालय भवन का उद्घाटन किया

जय राम ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में 1.28 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली साइंस लैब, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदारन में 1.46 करोड़ रूपये से निर्मित होने वाली साइंस लैब,  5 करोड़ रुपये से राजकीय महाविद्यालय धनेटा के भवन, 1.28 करोड़ रूपये से सहायक जिला न्यायवादी कार्यालय नादौन,  2 करोड़ रूपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रैल, 3.47 करोड़ रूपये की लागत से कोहिया में हैलीपैड, 29.50 करोड़ रूपये से लागत से  नादौन में ट्रांसपोर्ट नगर (ड्राइविंग, प्रशिक्षण एवं जॉच केन्द्र) तथा 2.85 करोड़ रूपये से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना बटाली के वितरण प्रणाली के सुधार कार्य की आधारशिला रखीं।

इस अवसर पर भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी, बाल विकास आयोग की अध्यक्ष वंदना योगी, नादौन मंडल के भाजपा अध्यक्ष हरदयाल सिंह, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष रघुवीर ठाकुर, अन्य क्षेत्रीय नेता और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।