शिमला। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिनों दिन प्रदेश में हो रही हत्याओं और चोरी डकैतियों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की पूरी पोल खोल दी है। सरकार और प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह बिफल साबित हो रहा है। भाजपा के इस शासनकाल में महिलाओं के उत्पीड़न व बढ़ती बलात्कार की घटनाओं ने प्रदेश में लच्चर व्यवस्था की पूरी पोल खोल दी है।
उन्होंने कहा कि अपराधी बेखोफ होकर अपराध कर रहे है और प्रशासन मूक दर्शक बना है।राठौर ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए उचित पग उठाये जाने चाहिए जिससे लोगों में कानून व्यवस्था पर भरोसा बना रहे। उन्होंने कहा कि लोगों के जान माल की रक्षा करना सरकार का दायित्व है जिसे वह सही ढंग से नहीं निभा रही है।

