हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष खुशी राम बालनाहटा ने कहा कि बैंक की स्थापना तीन बैंकों के विलय से 1953 में हुई। सहकारी बैंक की गिनती आज देश के अग्रणी बैंकों में हैं। 31 मॉर्च 2022 तक 19 हजार 944 करोड़ का बिज़नेस किया है। चार वर्षों में 13 प्रतिशत ज्यादा है।

बैंक ने हाल ही में लोगों की सुविधा के लिए नई स्कीम शुरू की है। 1-1-16 से सभी कर्मचारियों को रिवाइज्ड पे स्केल दिया जाएगा। इससे बैंक पर 80 करोड़ का बोझ पड़ेगा। वहीं, इससे प्रत्येक कर्मचारी को 3 हजार से तीस हजार का फायदा होगा। वहीं बैंक में 59 असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती की जाएगी।