शिमला। 27 मार्च 2022 केंद्रीय सह प्रभारी सरदार कुलवंत सिंह जी की उपस्थिति में ग्राम पंचायत सायरी की प्रधान अंजू राठौर के साथ पंचायत की जनता ने दल बल के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थामा जिसमें प्रधान अंजू राठौर के साथ पूर्व बीडीसी सदस्य व उपप्रधान राम रतन वर्मा ,पूर्व चनोग पंचायत की प्रधान पूनम चंद्रिका ग्राम पंचायत की प्रबुद्ध जनता व ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्यों सहित लोगों आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित हो के पंचायत की प्रधान व समस्त गाँववसियों ने यह कदम उठाया व सम्पूर्ण गाँव ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा।पार्टी प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने बताया कि पार्टी की नीतियों और केजरीवाल जी के देहली मॉडल से हिमाचल के लोग पार्टी पर विश्वास जता रहे है और पार्टी का दामन थाम रहे है।

You missed