धर्मशाला, 03 मार्च: मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा, डॉ. गुरुदर्शन ने ने कहा कि राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन के तहत ‘‘टीवी हारेगा देश जीतेगा’’ अभियान से भारत के सपने को साकार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है। हसको लेकर जिले में समुदाय स्तर पर व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
सीएमओ आज जोनल अस्पताल धर्मशाला के सभागार में‘‘टीवी हारेगा देश जीतेगा’’ अभियान
को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। इस बैठक में मुख्य रूप से सभी स्वास्थ्य खंड मुख्यालय में तैनात हेल्थ एजुकेटर, सुपरवाइजर और कम्युनिटी हेल्थ अधिकारियों ने भाग लिया।