शिमला 03 नवम्बर, 2026

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने कहा कि नंद लाल ने सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उनके निधन से हिमाचल प्रदेश की जनता को अपूरणीय क्षति हुई है।
कविन्द्र गुप्ता ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply