सोलन। डायनामिक इंडिया युवा मंडल द्वारा आयोजित और गोयल मोटर्स सोलन द्वारा प्रायोजित हिमाचल का सबसे बड़ा गैर-सरकारी मेला 22वां हिमाचल उत्सव 4 से 11 अक्टूबर तक सोलन के ठोडो मैदान में आयोजित होगा।

आठ दिनों तक चलने वाले हिमाचल उत्सव में लोक संस्कृति, ग्रामीण उत्पादों, ग्रामीण खेलों सहित पहाड़ी फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आठ सांस्कृतिक संध्याओं में नृत्य, गायन और अन्य परफॉर्मिंग आर्ट की प्रस्तुतियां होंगी।

इन सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के इच्छुक हिमाचल के गायकों, नर्तकों और अन्य कलाकारों के लिए ऑडिशन 20 सितंबर को होटल पैरागॉन पैलेस, सोलन में सुबह 11 बजे से आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक कलाकार ऑडिशन में अवश्य भाग लें। ऑडिशन के लिए कोई फीस नहीं है।

डायनामिक इंडिया युवा मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पंकज सूद, संस्थापक उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा एडवोकेट और संस्थापक महासचिव कीर्ति कौशल ने बताया कि पिछले 21 वर्षों में हिमाचल उत्सव का मंच स्थानीय कलाकारों को उभरने का एक सशक्त मंच साबित हुआ है। इस वर्ष भी ऑडिशन के माध्यम से प्रदेश के उभरते कलाकारों का चयन कर उन्हें उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति का अवसर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हिमाचल उत्सव की आठ सांस्कृतिक संध्याओं में 500 से अधिक स्थानीय कलाकार और स्कूली बच्चे अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

स्कूलों, विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए अलग से प्रतियोगी कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इच्छुक संस्थान इसके लिए युवा मंडल से संपर्क कर सकते हैं।

96251 11411, 94180 73600, 9857131325

Leave a Reply