शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के पहले चंडीगढ़ में जयराम ठाकुर के साथ चुनाव की रणनीति की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान भाजपा समर्थित सभी जिला परिषद सदस्य, शिमला जिले के राजनेता एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सरकार द्वारा सभी सदस्यों को प्रताड़ित करने के लिए विभिन्न प्रकार से दबाव बनाया गया, तरह-तरह के मामलों में फंसाने की कोशिश की गई। सरकार का एक भी हथकंडा काम नहीं आया। सरकार, मुख्यमंत्री और उनका तंत्र भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्यों को लाख कोशिशों के बाद भी डिगा नहीं पाया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों का साथ देने वाले सभी जिला परिषद सदस्यों का आभार जताया।
