शिमला   13 अगस्त, 2026

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि 15 अगस्त, 2026 को हमीरपुर जिला के बड़सर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के संबोधन का प्रदेश के सभी स्कूलों में सीधा प्रसारण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थी प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण को लेकर मुख्यमंत्री के दृष्टिकोण और सरकार की प्राथमिकताओं से भी अवगत हो सकेंगे।

Leave a Reply

You missed