शिमला 12 अगस्त, 2026

जनगणना संचालन निदेशालय के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश के हिमाच्छादित असमकालिक क्षेत्रों में जनसंख्या की गणना का कार्य 1 सितंबर से 30 सितंबर, 2026 तक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पुनरीक्षण कार्य   1 अक्तूबर से 5 अक्तूबर, 2026 तक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि घर-घर जाकर जनगणना शुरू होने से पहले नागरिकों के पास स्व-गणना का विकल्प उपलब्ध होगा। इसके तहत लोग 17 अगस्त से 31 अगस्त, 2026 तक स्व-गणना कर सकेंगे। प्रदेश के हिमाच्छादित क्षेत्रों की जनगणना के लिए संदर्भ तारीख 1 अक्तूबर, 2026 होगी।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में हिमाचल प्रदेश को हिमाच्छादित असमकालिक क्षेत्रों का ब्यौरा भारत सरकार के जनगणना आयुक्त की आधिकारिक वेबसाइट  https://censusindia.gov.in/census.website/data/CGAZ पर उपलब्ध है।

Leave a Reply