दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना; भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

शिमला। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के संगठन महामंत्री माननीय श्री सिद्धार्थन जी के पूज्य पिता श्री नारायणन जी (82 वर्ष) के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। इस दुखद समाचार पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं प्रकट कीं।

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, सांसद कंगना रनौत, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, विधायक विपिन सिंह परमार, विधायक विक्रम ठाकुर, पूर्व मंत्री सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य, मीडिया विभाग के प्रभारी रणधीर शर्मा, मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल, मीडिया संयोजक करण नंदा, वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर एवं त्रिलोक जमवाल सहित भाजपा परिवार के अनेक नेताओं एवं पदाधिकारियों ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

सभी नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

Respected Ma’am/Sir

Leave a Reply