जय राम ठाकुर ने कहा कि कांगड़ा जिला परिषद में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचित होना कांग्रेस सरकार की करारी राजनीतिक हार है। उन्होंने कहा कि सत्ता में होने के बावजूद कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार तक खड़ा नहीं कर सकी। जय राम ठाकुर ने जिला परिषद कांगड़ा के अध्यक्ष पद पर सीमा चौधरी तथा उपाध्यक्ष पद पर अभिमन्यु कंवर के निर्विरोध निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए दोनों जनप्रतिनिधियों के सफल, जनहितैषी एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना की।
