रिकांगपिओ।  हिमाचल में हो रहे पंचायतीराज चुनावों के बीच किन्नौर के रारंग और रिब्बा में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। ये दोनों गांव सतलुज के आर-पार हैं। रिब्बा पंचायत में प्रतिनिधियों का चयन बले ही निर्विरोध हुआ हो, लेकिन कांग्रेस और भाजपा समर्थकों ने इस चुनाव को अंदर खाते राजनीतिक मोड़ पर ला दिया। पंचायत समिति की बात करें तो रिब्बा वार्ड से पूर्व बीडीसी मेंबर एवं कांग्रेस समर्थित प्रतिभा दुग्गल ने एक बार फिर से चुनावी बिगुल बजा दिया। प्रतिभा दुग्गल पिछली बार भी इसी पद पर जीत दर्ज कर चुकी थी। इस बार जीतने की स्थिति में उन्हें पंचायत समिति में अध्यक्ष की कुर्सी मिल सकती है, क्योंकि यहां पंचायत समिति अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित है। प्रतिभा दुग्गल के नामांकन भरते दिन रिब्बा पंचायत की निर्विरोध प्रधान राधिका चारस ने भी जोश भरने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
वहीं रारंग पंचायत की बात करें तो यहां का माहौल भी पूरी तरह से राजनीतिक हो चुका है। रारंग में इस प्रधान पद महिला आरक्षित है। कांग्रेस समर्थित प्रताप भगति और भाजपा समर्थित राज लक्ष्मी चुनावी मैदान में उतरी हैं। बता दें कि राज लक्ष्मी पूर्व में भी प्रधान का चुनाव जीत चुकी हैं। रारंग पंचायत में उप प्रधान पर के लिए चार उम्मदवार मैदान में हैं। पूर्व में उप प्रधान रहे चंद्र भगत नेगी, करजंग निमा, युवा प्रत्याशी गुमान आखरास और यौवन नेगी में जंग होने जा रही है।

Leave a Reply