शिमला 27 अप्रैल, 2026
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला ज़िला के रोहड़ू उपमंडल के कुल गांव में एक धार्मिक समारोह के दौरान एक महिला की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ज़िला प्रशासन के अधिकारियों से फ़ोन पर इस हादसे के बारे में जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को शांति और परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
