“प्रदेश नेतृत्व की रणनीति लागू—हर जिले में प्रभारियों की तैनाती, बूथ तक मजबूत पकड़”

बलबीर सिंह वर्मा, चेतन बरागटा, संदीपनी भारद्वाज, अजय श्याम, शशि बाला, कुलदीप नेगी, संजय वर्मा और हरिचंद डोगरा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा ने इस व्यापक संगठनात्मक ढांचे के माध्यम से स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी न केवल शहरी निकाय बल्कि पंचायतीराज चुनावों को भी पूरी ताकत और रणनीति के साथ लड़ेगी। हर जिले में वरिष्ठ नेताओं से लेकर बूथ स्तर तक जिम्मेदारी तय कर दी गई है, जिससे चुनावी प्रबंधन को मजबूत आधार मिला है।

भाजपा नेतृत्व का मानना है कि यह संगठनात्मक मजबूती ही पार्टी को चुनाव में बढ़त दिलाएगी और कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के आक्रोश को भाजपा के पक्ष में परिवर्तित करेगी।

स्पष्ट है कि भाजपा ने चुनावी रण में पूरी ताकत झोंक दी है और संगठनात्मक स्तर पर कांग्रेस से कई कदम आगे निकल चुकी है

Leave a Reply