“वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से बूथ स्तर तक मजबूत होगा संगठन”: संजीव कटवाल

शिमला, 20 अप्रैल 2026:

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल आधार सशक्त, जागरूक और वैचारिक रूप से प्रशिक्षित कार्यकर्ता है, और इसी उद्देश्य को लेकर प्रदेश भर में व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग में कुल 11 महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे संगठनात्मक कार्यशैली, वैचारिक स्पष्टता और जनसंपर्क क्षमता को और अधिक मजबूती मिलेगी।

संजीव कटवाल ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में “भाजपा का इतिहास एवं विकास”, “कार्यकर्ता विकास एवं दायित्व बोध”, “कार्यपद्धति”, “मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं”, “एकात्म मानववाद एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद”, “बूथ प्रबंधन”, “देश के समक्ष राजनीतिक एवं सामाजिक चुनौतियां”, “मीडिया एवं सोशल मीडिया की भूमिका”, “विचार परिवार” और “कार्य विस्तार” जैसे विषय शामिल किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता वक्ता के रूप में भाग ले रहे हैं, जिनमें

सतपाल सिंह सत्ती, विनोद कुमार, वीर सिंह गुलेरिया, नितिन कुमार, वीरेंद्र कश्यप, सतीश कुमार, सुरेश चंदेल, जीतराम कटवाल, डॉ. राजीव सैजल, रणधीर शर्मा, राकेश जमवाल, राजेंद्र गर्ग, बिक्रम ठाकुर, विनोद ठाकुर, अनिल डागवाल, पुनीत शर्मा, प्रो. रविंद्र ठाकुर, अशोक शर्मा, पुरुषोत्तम गुलेरिया, सुरेंद्र शौरी शामिल हैं।

इसके साथ ही व्यावहारिक सत्रों में

कर्ण नंदा , संदीपनी भारद्वाज और अजय राणा भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे।

संजीव कटवाल ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आधुनिक विषयों जैसे सोशल मीडिया, नई तकनीक (AI) और प्रभावी संचार प्रणाली पर भी विशेष फोकस किया गया है, ताकि कार्यकर्ता वर्तमान समय की चुनौतियों के अनुरूप खुद को तैयार कर सकें।

उन्होंने कहा कि भाजपा का यह प्रशिक्षण मॉडल अन्य राजनीतिक दलों के लिए भी एक उदाहरण है, जहां कार्यकर्ता केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वैचारिक रूप से मजबूत और समाज के प्रति उत्तरदायी बनता है।

कटवाल ने कहा कि

“भाजपा में कार्यकर्ता केवल संगठन का हिस्सा नहीं, बल्कि विचारधारा का वाहक होता है, और यह प्रशिक्षण अभियान उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए यह प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है और इससे पार्टी की जमीनी पकड़ और मजबूत होगी।

अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस प्रशिक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और प्राप्त ज्ञान को समाज के बीच ले जाकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं।

Leave a Reply