डॉ. बिंदल ने कहा कि यह नारे भाजपा या प्रधानमंत्री के विरोध के नहीं थे, बल्कि ऐसे कृत्य राष्ट्र के सम्मान के विरुद्ध हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के कड़े प्रबंधों के बावजूद कार्यक्रम स्थल के भीतर इस प्रकार का व्यवहार करना यह दर्शाता है कि कांग्रेस हताशा और राजनीतिक निराशा में किस स्तर तक गिर चुकी है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस तरह की हरकतें भारत की उपलब्धियों को कमतर दिखाने और देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास हैं, जिसकी सर्वत्र निंदा हो रही है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रहित के विषयों पर सभी दलों को एकजुट होकर देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने का कार्य करना चाहिए, परंतु कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक हताशा दूर करने के लिए राष्ट्रहित को दांव पर लगा दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करती है और विश्वास जताया कि देश की जनता ऐसे कृत्यों का लोकतांत्रिक तरीके से उचित जवाब देगी।
