“राष्ट्र के सम्मान पर राजनीति करना कांग्रेस की हताशा का प्रमाण — जनता देगी जवाब”

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का सुनियोजित प्रयास है। उन्होंने कहा कि जब दुनिया के अनेक देश भारत की धरती पर एकत्र होकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर रहे थे और भारत का मान-सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रहा था, तब कांग्रेस से जुड़े शरारती तत्वों द्वारा कार्यक्रम में घुसकर कपड़े उतारकर अभद्र प्रदर्शन करना राष्ट्र की छवि को धूमिल करने की साजिश है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि यह नारे भाजपा या प्रधानमंत्री के विरोध के नहीं थे, बल्कि ऐसे कृत्य राष्ट्र के सम्मान के विरुद्ध हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के कड़े प्रबंधों के बावजूद कार्यक्रम स्थल के भीतर इस प्रकार का व्यवहार करना यह दर्शाता है कि कांग्रेस हताशा और राजनीतिक निराशा में किस स्तर तक गिर चुकी है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस तरह की हरकतें भारत की उपलब्धियों को कमतर दिखाने और देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास हैं, जिसकी सर्वत्र निंदा हो रही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रहित के विषयों पर सभी दलों को एकजुट होकर देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने का कार्य करना चाहिए, परंतु कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक हताशा दूर करने के लिए राष्ट्रहित को दांव पर लगा दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करती है और विश्वास जताया कि देश की जनता ऐसे कृत्यों का लोकतांत्रिक तरीके से उचित जवाब देगी।

Leave a Reply

You missed