“दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच सहयोग और साझेदारी को मिलेगा और विस्तार”
हिमाचल प्रदेश, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने साथी सांसदों के साथ भारत में अमेरिका के राजदूत श्री सर्जियो गोर के स्वागत के अवसर पर कहा कि इस प्रकार की उच्चस्तरीय और सकारात्मक मुलाकातें भारत और अमेरिका के बीच दीर्घकालिक एवं मजबूत साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने इसे दोनों देशों के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
हर्ष महाजन ने कहा कि भारत और अमेरिका विश्व के दो सशक्त लोकतांत्रिक देश हैं और दोनों के बीच रणनीतिक, आर्थिक, तकनीकी, शैक्षणिक तथा सांस्कृतिक क्षेत्रों में निरंतर सहयोग बढ़ रहा है। ऐसे संवाद और संपर्क भविष्य में द्विपक्षीय संबंधों को और गहराई प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि संसदीय स्तर पर होने वाली ये मुलाकातें आपसी समझ, नीति समन्वय और साझा वैश्विक मुद्दों पर सहयोग को मजबूत बनाने का अवसर देती हैं। महाजन ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भारत–अमेरिका संबंध और अधिक व्यापक तथा परिणामकारी रूप से आगे बढ़ेंगे
