शिमला             15 जनवरी, 2026

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घंडूरी के गांव तलांगना में बीती रात लगी भीषण आग की घटना में छह लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
शिक्षा मंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को घटना की तुरंत जांच करने तथा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता शीघ्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
रोहित ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत की आत्माओं को शांति तथा शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।