हाटी समुदाय के जनजातीय दर्जा मामले के न्यायालय में देरी पर जताई चिंता
शिमला: केंद्रीय हाटी समिति गिरिपार का प्रतिनिधि मंडल हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिए जाने के विषय में माननीय उच्च न्यायालय में चल रही सुनवाई में हो रही देरी को लेकर केंद्रीय हाटी समिति गिरिपार का प्रतिनिधिमंडल अमीचंद कमल के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मिला। समिति ने हाथियों को जनजातीय दर्जा दिलाने के लिए किए गए प्रयास के लिए उनका आभार जताया और साथ ही इस पूरे प्रकरण के न्यायालय में जाने की वजह से हाटी समुदाय को हो रहे नुकसान के बारे में अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल ने अपनी समस्याओं से अवगत करवाते हुए नेता प्रतिपक्ष से मांग की कि इस मुद्दे को वह केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के समक्ष उठाएं। जिससे इस मामले में उपयुक्त पैरवी के साथ-साथ हाटियों की समस्या का समाधान हो सके। क्योंकि 2 लाख से ज्यादा की आबादी इस केस की वजह से प्रभावित हो रही है और संवैधानिक संशोधन द्वारा केंद्र सरकार द्वारा दिए गए इस अधिकार का लाभ वर्षों से उपेक्षित हाटी समुदाय को नहीं मिल पा रहा है। जयराम ठाकुर ने उनके मुद्दों को गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष रखने काभरोसा दिया। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष के साथ केंद्रीय समितिके पदाधिकारी सुरेंद्र हिंदुस्तानी, ओपी चौहान, शिवानंद, रमेश सिंगटा, विजय पुंढीर, समेत दर्जनों पदाधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे।
