शिमला     7 दिसम्बर, 2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी जिला के वरिष्ठ पत्रकार डी.पी. गुप्ता के भाई, पदम गुप्ता के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। पदम गुप्ता सोलन जिला के देवठी क्षेत्र के निवासी थे। वह 82 वर्ष के थे।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पदम गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Leave a Reply