17 से 20 नवंबर तक के प्रवास कार्यक्रम तय
शिमला, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप 17 से 20 नवंबर तक संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे जहां वह अनेकों कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
17 नवंबर को सुरेश कश्यप रोहडू में सरदार बल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जयंती पर पद यात्रा में उपस्थित होगें। 18 नवंबर को कोटखाई में (जुब्बल कोटखाई विधान सभा क्षेत्र), छैला (चोपाल विधान सभा क्षेत्र) और ठियोग में सरदार बल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जयंती पर पद यात्रा में उपस्थित होगें (ठियोग विधान सभा क्षेत्र)। 19 नवंबर को खटनोल (शिमला ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र), संजोली टनल से चौड़ा मैदान तक सरदार बल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जयंती पर पद यात्रा में उपस्थित होगें (शिमला शहर व कसुम्पटी विधान सभा क्षेत्र) और 20 नवंबर को चंबाघाट (सोलन विधान सभा क्षेत्र), खिल का मोड़ कुमारहट्टी (कसौली विधान सभा क्षेत्र) और सराहाँ में सरदार बल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जयंती पर पद यात्रा में उपस्थित होगें (पच्छाद विधान सभा क्षेत्र)।
