शिमला, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि आज से पहले प्रदेश सरकारों के दौरान मूलभूत सुविधाओं को अपग्रेड होते सुना था पर वर्तमान कांग्रेस सरकार के दौरान स्कूल एवं मूलभूत सुविधाएं डी ग्रेड होती हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि 12 सीनियर सेकेंडरी स्कूल और गवर्नमेंट हाई स्कूल का दर्ज प्रदेश स्वीकार ने घटा दिया है। इसी प्रकार से सेकेंडरी स्कूलों को हाई और हाई स्कूलों को मिडल बनाया गया है, स्कूलों में सबसे ज्यादा शिमला जिला की 22 पाठशालाएं शामिल है। इससे पहले, राज्य में लगभग 1200 सरकारी स्कूल बंद व आसपास की पाठशालाओं में मर्ज किए जा चुके हैं। जीरो एनरोलमेंट वाले 450 स्कूलों को बंद और कम छात्रों वाले 750 स्कूलों को साथ लगती पाठशाला में मर्ज किया गया।

You missed