शिमला      29 जुलाई, 2025

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सुबह मंडी शहर में बादल फटने की दुखद घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
 उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल राहत और बचाव कार्यों का संचालन किया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों को मुश्किल की इस घड़ी में हर संभव सहयोग दिया जाएगा और जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
मुकेश अग्निहोत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

You missed