शिमला         29 जनवरी, 2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुम्भ के दौरान हुई भगदड़ की घटना पर दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से इस हादसे के कारण जान गंवाने वाली दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हादसे में चोटिल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।  

You missed