शिमला       12 नवम्बर, 2024

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने महिला कल्याण बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष और हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की पुत्रवधू सत्या परमार के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ठाकुर राम लाल की पुत्री सत्या परमार का 70 वर्ष की आयु में मंगलवार को निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि पूर्व विधायक कुश परमार की पत्नी सत्या परमार ने प्रदेश की महिलाओं के कल्याण और उत्थान की दिशा में सराहनीय कार्य किए हैं और सामाजिक कल्याण और महिला सशक्तिकरण के लिए दिए गए उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है।
उप मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि सत्या परमार ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की मुहिम को तेज किया। महिला कल्याण की दिशा में किए गए उनके प्रयासों के फलस्वरूप महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त हुआ है।  

You missed