Month: December 2024

हिमाचल प्रदेश मन्त्रिमण्डल द्वारा होम स्टे नियम-2024 को अधिसूचित करने का निर्णय से प्रदेश के लोगों को स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे

13 दिसम्बर- हिमाचल प्रदेश मन्त्रिमण्डल द्वारा होम स्टे नियम-2024 को अधिसूचित करने का निर्णय से प्रदेश के लोगों को स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे। नियमों में निहित नए प्रावधानों के अनुसार हिमाचलियों को प्राथमिकता दी जाएगी और इसके लिए  हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, स्थानीय निकायों या किसी अन्य विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं होगी। यह बात आज यहां मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार(मीडिया) नरेश चौहान ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कही।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने इस योजना को सरल बनाने के लिए व्यक्तिगत पहल की है क्योंकि उनका दृष्टिकोण प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है।       नरेश चौहान ने कहा कि होम स्टे योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों के साथ-साथ वहां की  की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों को पर्यटन क्षेत्र से जोड़ने तथा उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इसके अतिरिक्त शहरी क्षेत्रों के युवाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए ग्रामीण क्षेत्रों तथा शहरी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किए गए जिसके लिए उन्हें पर्यटन विभाग से पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। इसे हर तीन वर्ष के बाद रिन्यु करवाना भी अनिवार्य होगा।       भाजपा द्वारा किए जा रहे प्रोपेगंडे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में किसी प्रकार की कोई लूट नहीं है जबकि यह तो भाजपा को स्वंय अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए जो अपने मित्र एवं चहेते उद्योगपतियों को लाभ पहुॅचाने के लिए किस तरह से देश का पैसा लुटा रही है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने जो संसद में मुद्दा उठाया है वह बिल्कुल सही है। यह किसी से छिपा नहीं है कि अडाणी जैसे देश के बडे़ उद्योगपति प्रधानमंत्री के करीबी हो गए हैं और यह सब केन्द्र की भाजपा नीत सरकार के कार्यकाल में ही हुआ है।      उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश को विकास की राह पर ले जाने मेें एक के बाद एक सतासीन कांग्रेस पार्टी की सरकारों का अमूल्य योगदान रहा है। देश ने औद्योगिक क्षेत्र में चहुॅमुखी विकास किया को नई राह दिखाई लेकिन आज देश पूजीपतियों के हाथों में जा रहा है जो आने वाले समय में देश के लिए बहुत ही नुकसानदायक होगा ।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की भेंट

शिमला             13 दिसम्बर, 2024 लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट…

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

शिमला             12 दिसम्बर, 2024 समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के लिए मंत्रिमंडल ने लोक निर्माण विभाग में निविदा सूचना के ऑनलाइन प्रकाशन के समय को…

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई

शिमला             12 दिसम्बर, 2024 आबकारी विभाग की विभिन्न टीमों द्वारा विगत कुछ दिनों में राज्य में अवैध शराब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई…

चेयरमैन इलेवन की टीम ने एम डी  इलेवन की टीम को 6 विकेट से पराजित किया।

हिमाचल  प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन  लिमिटेड के 18 वें  स्थापना दिवस के अवसर पर खेली गई क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में  बिशप कॉटन स्कूल के मैदान में चेयरमैन इलेवन की…

भाजपा के राज्य सभा सांसद हर्ष महाजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली लोक सभा में मुलाकात और हिमाचल प्रदेश के बारे विस्तृत चर्चा की

शिमला, भाजपा के राज्य सभा सांसद हर्ष महाजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली लोक सभा में मुलाकात और हिमाचल प्रदेश के बारे विस्तृत चर्चा की। जिसमें खासकर चम्बा, तीसा,…

राज्यपाल ने मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियां प्रदान की

शिमला             12 दिसम्बर, 2024 श्री राम सेवा संकल्प फाउंडेशन, हिमाचल प्रदेश द्वारा आज शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन…

हिन्दू संगठनों की मांग कि बांग्लादेश सरकार होश में आए, मोहम्मद यूनुस शांति नोबल पुरस्कार वापिस ले : अजय

शिमला, बांग्लादेश में हिंदुओं एवं अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न व नरसंहार के विरोध में विशाल जनसभा का आयोजन सीटीओ पर किया गया। इस धरने में सभी सामाजिक संगठनों ने बढ़ चढ़कर…

12 दिसंबर 2024: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर*

*अपनी टिप्पड़ी पर माफ़ी माँगे राजीव शुक्ला, इस्तीफ़ा दें मुकेश : जयराम ठाकुर* *कांग्रेस के नेताओं में मची है ऊँचा और घटिया बोलने की होड़* *करोड़ों रुपए खर्च करके जश्न…