Month: November 2024

विपक्षी दलों को केवल एक ही चिंता है, भाजपा को कैसे रोके : श्रीकांत

शिमला, भाजपा प्रदेश प्रभाती श्रीकांत शर्मा ने संगठन पर्व की बैठक को संबोधित करते हुए कहा भाजपा 2047 विकसित भारत के लक्ष्य के कार्य कर रही है, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र…

खराबी ईवीएम में नहीं, राहुल गांधी में है : टंडन

शिमला, भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने प्रदेश स्तरीय संगठन पर्व बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा ईवीएम पर सवाल पर पलटवार किया है। टंडन ने…

वर्तमान प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए काला अध्याय साबित हुआ : बिंदल

शिमला, भाजपा हिमाचल प्रदेश संगठन पर्व की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन होटल ध्रुव में किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा की उनके साथ…

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।

शिमला            28 नवम्बर, 2024 राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर राज्यपाल ने हिमाचल…

प्रदेश सरकार पर सवाल उठाने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने 5 वर्ष के कार्यकाल के 5 काम गिनावाएं

प्रदेश सरकार पर सवाल उठाने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने 5 वर्ष के कार्यकाल के 5 काम गिनावाएं, जो उन्होंने प्रदेश हित में किए हो। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार करते हुए यह बात कही। उन्होंने सचिवालय में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि पिछले कुछ दिनों से जिस तरह की बयानबाजी जयराम ठाकुर कर रहे है,उससे साफ नजर आ रहा है कि उन पर कोई न कोई तो दबाव है, जो उनकी भविष्य की राजनीति और भाजपा में चल रही अंदरूनी कलह से जुड़ा हो सकता है। नरेश चौहान ने कहा कि जयराम ठाकुर जनता को बताए कि उनकी पूर्व सरकार ने अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए क्या कदम उठाया और उनका प्रदेश के विकास को लेकर क्या विजन था। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में शराब माफिया का बोलबाला रहा और मंडी में तो जहरीली शराब से कुछ लोगों की जाने तक चली गई। इसी तरह पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले से पूरे देश में प्रदेश की छवि प्रभावित हुई। उन्होंने कहा  कि पूर्व सरकार में जेओए आईटी की कई भर्तियों में खुलेआम भ्रष्टाचार हुआ। ऐसे में जब कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तो पूरे भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच हुई और कई दोषियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि साथ ही प्रदेश सरकार ने लटके पड़े पोस्ट कोड के परिणाम घोषित कर युवाओं को रोजगार प्रदान किया।नरेश चौहान ने कहा कि पूर्व सरकार ने न बेरोजगारों के लिए कुछ किया, न ही प्रदेश हित में कोई बड़े फैसले लिए। ऐसे में जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया। नरेश चौहान ने कहा कि पूर्व जयराम ठाकुर ने चुनाव से कुछ माह पूर्व रेवडिय़ां बांटने का काम करते हुए 900 संस्थान अधिसूचित कर दिए जबकि उसके लिए कोई प्रावधान नहीं किए। बावजूद इसके जनता ने भाजपा को चुनाव में नकार दिया और कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता में लाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को काम  सरकार को बदनाम और कमजोर करने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना नहीं है  बल्कि प्रदेश हित की आवाज को उठाना है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष 2 वर्ष में जनहित से जुड़े मसले पर एक भी पत्र मुख्यमंत्री व सरकार को नहीं लिखा। विपक्ष के प्रमाण पत्र की नहीं जरुरत —नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार को विपक्ष के प्रमाण पत्र की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने आप्रेशन लोट्स चलाया लेकिन जनता ने कांग्रेस सरकार का साथ देते हुए भाजपा को करार जवाब दिया। उन्होंने प्रदेश हित में विपक्ष का सकारात्मक भूमिका निभाने का आग्रह किया। सुक्खू सरकार ने आर्थिकी को पटरी पर लाया –नरेश चौहान ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बिगाडऩे में कोई कसर नहीं छोड़ी। जब वर्तमान सरकार सत्ता में आई थी तो 75 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज प्रदेश पर था। इसी तरह कर्मचारियों और पैंशनर्स की 12 हजार करोड़ की देनदारियां थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की आर्थिक को मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाए और पहले ही वर्ष में 2200 करोड़ का राजस्व जुटाया। इसी तरह शराब के ठेकों की नीलामी से 500 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व जुटाया जबकि पूर्व सरकार ठेकों की नीलामी तक नहीं कर पाई।

एचपीटीडीसी को सुदृढ़ और इसकी संपत्तियों को सुरक्षित रखने के लिए प्रयासरत : आर.एस. बाली

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के अध्यक्ष, रघुबीर सिंह बाली ने आज एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता, प्रगति और एचपीटीडीसी की संपत्तियों…

उप-मुख्य सचेतक ने उठाऊ पेयजल योजना के निर्माण कार्य में गति लाने के निर्देश दिएतीन सिंचाई योजनाओं का कार्य जुलाई 2025 तक पूरा करने के भी निर्देश

शिमला            27 नवम्बर, 2024 उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां एशियन विकास बैंक और जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ शाहपुर विधानसभा क्षेत्र…

निर्माणाधीन कार्यों का नियमित रूप से निरीक्षण करें अधिकारीः डॉ. शांडिल

शिमला            27 नवम्बर, 2024 स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां विभिन्न स्वास्थ्य  योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य महत्त्वपूर्ण…

कांग्रेस लाई है हिमाचल ऑन सेल का ऑफर : जयराम ठाकुर

भ्रष्टाचारी और अराजकतत्वों का सुक्खू सरकार में बोलबाला अपनी नाकामी का जश्न मनाने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू मजबूर मंत्री, तानाशाह और झूठे मुख्यमंत्री चला रहे हैं हिमाचल…