Month: November 2024

भाजपा ने सुक्खू सरकार को आर्थिक प्रबन्धन में अक्षम ठहराकर हिमाचल सरकार को बदनाम करने का काम किया

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जब-जब हिमाचल भाजपा के नेता अनुराग ठाकुर, जयराम ठाकुर तथा राजीव बिन्दल जैसे नेता दूसरे राज्यों मे चुनाव प्रचार के लिए जाते हैं तब-तब यह नेता हिमाचल के बारे में झूठा प्रचार करके जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कुत्सित कार्य करते है। इससे जनता के बीच में गलत जानकारी पहुॅचती है और ये नेता जनता के बीच हिमाचल और हिमाचल सरकार की छवि को बिगाड़ने का काम करते हैं। हरियाणा और जम्मू कश्मीर के विधानसभा के चुनावों में भाजपा ने सुक्खू सरकार को आर्थिक प्रबन्धन में अक्षम ठहराकर हिमाचल सरकार को बदनाम करने का काम किया था मगर मुख्यमंत्री सुक्खू ने समय से कदम उठाकर प्रदेश में कर्मचारियों को वेतन एवं पेंशन समय पर देकर स्वंय को साबित किया कि वह एक सक्षम मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं द्वारा इस प्रकार का दुष्प्रचार करके ये लोग दोनों राज्यों में गलत संदेश देकर वहां की भोली-भाली जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रहे हैं। आखिर इन नेताओं द्वारा वहां के चुनावी माहौल को दूषित करके हासिल क्या होता है।  कांग्रेस पार्टी इन लोगों को राजनैतिक प्रतिद्वंद्वी तो मानती है मगर व्यक्तिगत दुश्मन नहीं । इसका मतलब क्या यह मान लिया जाए कि हिमाचल भाजपा के नेता हिमाचल प्रदेश के दुश्मन हैं। एक प्रश्न के उत्तर में नरेश चौहान ने कहा कि यह सर्वविदित है कि महाराष्ट्र में किस प्रकार सरकार से तोड़ी गई। आज हिमाचल प्रदेश से भाजपा के नेताओं को महाराष्ट्र ले जाने की जरूरत इसलिए पड़ रही है क्योंकि बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व के पास महाराष्ट्र के लिए नेताओं का टोटा है। क्या चुनावी माहौल में समाज को बाटकर भाजपा और उसके सहयोगी दलों द्वारा वोट बटोरना, अपने पक्ष में मतदान करवाना एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही ठहराया जा सकता है। हिमाचल सरकार की जहां तक बात है, उसने दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने से पूर्व ही 10 गारंटियों में से 5 गारंटियों को पूरा करके आधे लक्ष्य को हासिल कर लिया है। पूर्व भाजपा सरकार ने जिस तरह से हिमाचल प्रदेश को आर्थिक रूप से कमजोर हालात में छोड़ा था, बावजूद उसके हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपनी दूरदर्शिता, कड़ी मेहनत तथा पक्के इरादे के चलते हिमाचल प्रदेश को लगातार विकास के पथ पर अग्रसित करने का काम किया है। केन्द्र सरकार से पूर्ण सहयोग ना मिलने के बावजूद भी बाधाएं सामने डटी रहीं मगर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक प्राकृतिक आपदा का सामना करते हुए सीमित संसाधनों के साथ  प्रदेश की जनता को राहत पहुॅचाने का काम किया ।

झूठ कांग्रेस बोलती है और दोष भाजपा को देती है : बिहारी

बिहारी लाल शर्मा ने नरेश चौहान को घेरा शिमला, भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि झूठ तो सरकार के मीडिया सलाहकार बोलते है और दोष भाजपा पर…

आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा द्वारा 16 नवम्बर, 2024 को शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य

आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा ने आज यहां जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि प्रदेश भाजपा नेताओं को भ्रामक बयानबाजी करने का संक्रमण हो गया है। वह देश में जगह-जगह घूमकर…

कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

शिमला       16 नवम्बर, 2024 हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज अध्यक्ष सुमन ठाकुर के नेतृत्व में यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट…

बिंदल ने झारखंड में किया कांग्रेस को एक्सपोज

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने झारखंड में तीन प्रेस वार्ताओं को संबोधित किया जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी की पोल खोल दी।  बिंदल ने प्रेस वार्ता में कांग्रेस…

सांस्कृतिक विरासत का अनुसरण करना चाहिए: राज्यपालराज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

शिमला       15 नवम्बर, 2024 राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज यहां कहा कि संस्कृति हमारी विरासत है और हमें अपनी विरासत का अनुसरण करना चाहिए, तभी हम…

बिंदल ने झारखंड में किया कांग्रेस को एक्सपोज

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने झारखंड में तीन प्रेस वार्ताओं को संबोधित किया जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी की पोल खोल दी।  बिंदल ने प्रेस वार्ता में कांग्रेस…

दूसरे प्रदेशों में जाकर वहां के लोगों को आगाह और सुक्खु सरकार को बेनकाब कर रहे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : बलदेव तोमर 

शिमला, भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री के बचाव में दलील देने वाले नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि वह विपक्ष पर आरोप लगाने की बजाय…

सीपीएस ऑफिस ऑफ प्रॉफिट, छोड़ देना चाहिए विधायक का पद : कश्यप

शिमला, भाजपा जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि सरकार के सीपीएस हिमाचल प्रदेश पर केवल आर्थिक बोझ थे। भाजपा एक स्वर में लगातार सभी 6…