हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय
शिमला 16 नवम्बर, 2024 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में…
शिमला 16 नवम्बर, 2024 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में…
मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जब-जब हिमाचल भाजपा के नेता अनुराग ठाकुर, जयराम ठाकुर तथा राजीव बिन्दल जैसे नेता दूसरे राज्यों मे चुनाव प्रचार के लिए जाते हैं तब-तब यह नेता हिमाचल के बारे में झूठा प्रचार करके जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कुत्सित कार्य करते है। इससे जनता के बीच में गलत जानकारी पहुॅचती है और ये नेता जनता के बीच हिमाचल और हिमाचल सरकार की छवि को बिगाड़ने का काम करते हैं। हरियाणा और जम्मू कश्मीर के विधानसभा के चुनावों में भाजपा ने सुक्खू सरकार को आर्थिक प्रबन्धन में अक्षम ठहराकर हिमाचल सरकार को बदनाम करने का काम किया था मगर मुख्यमंत्री सुक्खू ने समय से कदम उठाकर प्रदेश में कर्मचारियों को वेतन एवं पेंशन समय पर देकर स्वंय को साबित किया कि वह एक सक्षम मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं द्वारा इस प्रकार का दुष्प्रचार करके ये लोग दोनों राज्यों में गलत संदेश देकर वहां की भोली-भाली जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रहे हैं। आखिर इन नेताओं द्वारा वहां के चुनावी माहौल को दूषित करके हासिल क्या होता है। कांग्रेस पार्टी इन लोगों को राजनैतिक प्रतिद्वंद्वी तो मानती है मगर व्यक्तिगत दुश्मन नहीं । इसका मतलब क्या यह मान लिया जाए कि हिमाचल भाजपा के नेता हिमाचल प्रदेश के दुश्मन हैं। एक प्रश्न के उत्तर में नरेश चौहान ने कहा कि यह सर्वविदित है कि महाराष्ट्र में किस प्रकार सरकार से तोड़ी गई। आज हिमाचल प्रदेश से भाजपा के नेताओं को महाराष्ट्र ले जाने की जरूरत इसलिए पड़ रही है क्योंकि बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व के पास महाराष्ट्र के लिए नेताओं का टोटा है। क्या चुनावी माहौल में समाज को बाटकर भाजपा और उसके सहयोगी दलों द्वारा वोट बटोरना, अपने पक्ष में मतदान करवाना एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही ठहराया जा सकता है। हिमाचल सरकार की जहां तक बात है, उसने दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने से पूर्व ही 10 गारंटियों में से 5 गारंटियों को पूरा करके आधे लक्ष्य को हासिल कर लिया है। पूर्व भाजपा सरकार ने जिस तरह से हिमाचल प्रदेश को आर्थिक रूप से कमजोर हालात में छोड़ा था, बावजूद उसके हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपनी दूरदर्शिता, कड़ी मेहनत तथा पक्के इरादे के चलते हिमाचल प्रदेश को लगातार विकास के पथ पर अग्रसित करने का काम किया है। केन्द्र सरकार से पूर्ण सहयोग ना मिलने के बावजूद भी बाधाएं सामने डटी रहीं मगर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक प्राकृतिक आपदा का सामना करते हुए सीमित संसाधनों के साथ प्रदेश की जनता को राहत पहुॅचाने का काम किया ।
बिहारी लाल शर्मा ने नरेश चौहान को घेरा शिमला, भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि झूठ तो सरकार के मीडिया सलाहकार बोलते है और दोष भाजपा पर…
आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा ने आज यहां जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि प्रदेश भाजपा नेताओं को भ्रामक बयानबाजी करने का संक्रमण हो गया है। वह देश में जगह-जगह घूमकर…
शिमला 16 नवम्बर, 2024 हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज अध्यक्ष सुमन ठाकुर के नेतृत्व में यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट…
शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने झारखंड में तीन प्रेस वार्ताओं को संबोधित किया जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी की पोल खोल दी। बिंदल ने प्रेस वार्ता में कांग्रेस…
शिमला 15 नवम्बर, 2024 राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज यहां कहा कि संस्कृति हमारी विरासत है और हमें अपनी विरासत का अनुसरण करना चाहिए, तभी हम…
What’s the first impression you want to give people?
शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने झारखंड में तीन प्रेस वार्ताओं को संबोधित किया जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी की पोल खोल दी। बिंदल ने प्रेस वार्ता में कांग्रेस…
शिमला, भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री के बचाव में दलील देने वाले नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि वह विपक्ष पर आरोप लगाने की बजाय…