हिमाचल प्रदेश में इस माह के अंतिम दिन और नवंबर माह के पहले दिन बर्फवारी होने की सम्भावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में चार दिन तक मौसम साफ रहने के बाद कई स्थानों पर हल्का हिमपात होने की संभावनाएं है।

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से ऊना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जबकि प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति सहित चंबा, कुल्लू, मंडी और शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

मौसम केंद्र शिमला के मुताबिक 30 अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन 31 अक्तूबर व पहली नवंबर को हिमपात होने की संभावनाएं जताई है।