
कुल्लू: धनेश्वरी ठाकुर ने कुल्लू से जारी प्रैस विज्ञप्ति में अल्का लांबा पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली से आई हुई एक मैडम आजकल मीडिया में हिमाचल को लेकर बहुत ज्ञान दे रही हैं, काश वो थोड़ा सा ध्यान वो हिमाचल कांग्रेस पर भी दे देती तो पार्टी का ऐसे पतन न होता।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न तो नेता है न नीयत अपनी लड़ाई लड़ने के लिए ऐसे प्रवकाताओं को प्रदेश में लेकर आए हैं, जिन्हें न प्रदेश के बारे में जानकारी न नेतृत्व की क्षमता।
आज अल्का लांबा अपने भाषणों द्वारा हिमाचल की जनता को भड़ा कर राजनीति करने का प्रयास कर रही है। उन्हें बता देना चाहती हूँ कि दिल्ली की जनता उनको पहले ही नकार चुकी है और चुनाव में उनकी जमानत जब्त हो चुकी हैै। आज वे हिमाचल कांग्रेस की अग्रदूत बनी हुई है। आलम यह है कि अपनी वाणी से वे हिमाचल के कांग्रेस नेताओं की जमानत जब्त करके ही जाएंगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता रामलाल ठाकुर के इस्तीफे की पेशकश ने कांग्रेस की पोल खोल दी है। खुद रामलाल ठाकुर मीडिया में बयान दे रहे हैं कि कांग्रेसी नेता स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं। रामलाल ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर और आशा कुमारी की नाराजगी साफ प्रदर्शित करती है कि कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है।