हिमाचल प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 19 सितंबर तक मौसम खराब रहने की संभावना है। 15, 16 और 17 सितंबर के लिए प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बर्फबारी की भी संभावना है। वहीं, भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों के समीप न जाने की सलाह दी गई है।

संबंधित विभागों की ओर से समय-समय पर जारी एडवाइजरी का पालन करने को कहा गया है। बीती रात को धौलाकुआं में 39, पच्छाद 14, कोटखाई 10, पांवटा साहिब 9, शिमला और खदराला में 6-6, सोलन व नाहन में 3-3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, जगह-जगह भूस्खलन के चलते प्रदेश में मंगलवार सुबह तक 34 सड़कें यातायात के लिए ठप थीं।

You missed