राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह टलने पर कांग्रेस ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने सरकार से जानना
चाह है कि आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति की अधिसूचना के बाद शपथ ग्रहण समारोह टलने की वजह लोगों को बतई जानी चाहिए। यह बात कांग्रेस के
मीडिया विभाग के चेयरमैन व पार्टी उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा की वह सरकार पर कोई आरोप नहीं
लगा रहे, मगर शपथ ग्रहण समारोह टलने की वजह जानने का हक समूचे प्रदेश को है। उन्होंने कहा कि बीते रोज आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति की
अधिसूचना के बाद वीरवार सुबह तक घटित घटनाक्रम से सभी हैरत में हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी होने के बाद वीरवार को शपथ ग्रहण समारोह टल जाता है। उन्होंने जानना चाह है कि अधिसूचना जारी होने के बाद शपथ ग्रहण कार्यक्रम क्यों टाल दिया गया? उन्होंने पूछा कि सरकार बताए कि क्या चयन एवं नियुक्ति प्रकिया के तहत तय प्रक्रिया का पालन किया गया।यदि प्रक्रिया का पालन किया गया तो फिर सरकार पर ऐसा क्या दबाव था कि रातों रात शपथ ग्रहण समारोह को टालने का फैसला लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कोई आरोप नहीं लगा रही है लेकिन जिस तरह से पूरे घटनाक्रम को लेकर आम जनता के जहन में सवाल उठ रहें है ,उसको देखते हुए पूरी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। क्योंकि प्रदेश लोक सेवा आयोग एक संवैधानिक एवं स्वायत्त संस्था है। संवैधानिक स्वायत्त संस्था की अपनी गरिमा है।