प्रदेश की राजधानी शिमला का तापमान इन दिनों में जून महीने की तरह लग रहा है। ऐसे तापमान के चलते जिला शिमला के आसपास के जंगलों में आगजनी की घटनाएं बढ़ रही है। बीते दिन भी समहिल के साथ लगते जंगलों में आगजनी की घटना सामने आई। वही आज सुबह एसजेवीएन के साथ लगते जंगलों में धुआं नजर आ रहा है। आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। लेकिन मालूम होता है कि लोग जानबूझकर जंगलों में आग लगाते हैं। जिससे जंगल के जानवर घरों के आसपास नजर आते हैं। यहां तक कि जंगल के तेंदूए भी अब सड़कों पर नजर आते हैं। बीते 2 दिन पहले भी शाम लगभग 8:00 बजे तेंदुआ बीच सड़क में नजर आया। यह सब कारण जंगलों में आग लगने के कारण जंगली जानवर घरों के आसपास नजर आते है। वन विभाग को इन दिनों मुस्तैद रहना होगा क्योंकि गर्मियों के अभी 2 महीने बाकी हैं इन दिनों आगजनी की घटनाएं बढ़ सकती हैं इसलिए वन विभाग को आग बुझाने के लिए तैयार रहना होगा।