शिमला             04 अप्रैल, 2022

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मण्डी जिला में पंडोह क्षेत्र के दियोड में हुई बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। 

राज्यपाल ने दुर्घटना में मृतक के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।