शिमला 2 अक्तूबर, 2026

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिमला जिले के जुब्बल क्षेत्र के धार गांव में आग लगने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस आगजनी में पांच मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में करोड़ों रुपये की संपत्ति नष्ट हुई है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावितों के साथ इस दुख की घड़ी में खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री के साथ विस्तृत चर्चा के बाद प्रभावित परिवारों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

You missed