शिमला : जिला सोलन नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर सुषमा शर्मा, डिप्टी मेयर गौरव राजपूत सहित भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से उनके आधिकारिक आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जयराम ठाकुर ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और नगर निगम सोलन के विकास तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा के पार्षद जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए सोलन के विकास को नई गति देने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
