शिमला 27 जून, 2026
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में लुणा-सामरा-उरेई संपर्क मार्ग पर सारनी पुल के पास हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है।
शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए कि शोक ग्रस्त परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
