शिमला 25 जून, 2026

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा 26 जून, 2026 को शिमला के रिज पर प्रातः 10ः30 बजे नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के विरूद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस-2026 के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर वाकाथॉन एवं साइकिल रैली भी आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि बचत भवन, शिमला में प्रातः 11 बजे केंद्र सरकार द्वारा ऑनलाइन आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में 17 से 26 जून तक जिले में आयोजित जागरूकता रैलियों, साइकिल एवं बाइक रैलियों, योग एवं ध्यान सत्र, शपथ ग्रहण अभियान, पोस्टर, निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, हस्ताक्षर अभियान, वेबिनार, स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर तथा विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं पंचायत स्तर पर व्यापक रूप से जन-जागरूकता संबंधी गतिविधियों का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर नशे के विरुद्ध शपथ ग्रहण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

Leave a Reply