कुसुमटी ग्रामीण मंडल के चियोग क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, परिचयात्मक बैठक संपन्न
इस अवसर पर सिद्धार्थन ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है तथा प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने सभी लोगों से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान ने देशभर में जनजागरूकता का नया वातावरण तैयार किया है और आज प्रत्येक नागरिक स्वच्छता के महत्व को समझते हुए इसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहा है।
इसके उपरांत सिद्धार्थन कुसुमटी ग्रामीण मंडल के चियोग क्षेत्र पहुंचे, जहां स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर आयोजित परिचयात्मक बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं के उत्साह, समर्पण एवं संगठन के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनके अथक परिश्रम से संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है।
इस अवसर पर मंडल पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
