शिमला 10 जून, 2026
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य और आयोग के सदस्यों निरुपम चकमा व डॉ. आशा लकड़ा ने आज यहां लोकभवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की।
आयोग के संयुक्त सचिव अमित निर्मल, निदेशक पुरेंदु कांत एवं पी. कल्याण रेड्डी भी उनके साथ शामिल थे।
आयोग हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर शिमला में हैं।
