देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर राम मंदिर में हुआ विशेष हवन

12 वर्षों में विश्वास, विकास और जनकल्याण का नया अध्याय लिखा गया : विनोद कुमार

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज राम मंदिर, शिमला में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल जीवन की कामना के लिए विशेष हवन एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून 2026 को भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। इसी ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन एवं प्रार्थना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्रसेवा के संकल्प की निरंतर सफलता की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं विधायक श्री विनोद कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और जनकल्याण का पर्याय है। आज पूरा देश उनके नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार होते हुए देख रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार तीन बार जनता का विश्वास प्राप्त कर प्रधानमंत्री बनना और सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देना लोकतंत्र में जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है।

विनोद कुमार ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से 81 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया गया, 4 करोड़ से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला तथा उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और शौचालय निर्माण जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों का जीवन आसान बनाया है।

उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को सशक्त बनाने के लिए करोड़ों युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया है तथा देश में स्टार्टअप संस्कृति को नई पहचान मिली है। किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से सीधे आर्थिक सहायता प्रदान की गई है और न्यूनतम समर्थन मूल्य में लगातार वृद्धि कर किसानों को सशक्त बनाया गया है।

विनोद कुमार ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिली है। वहीं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जनधन खाते, स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं ने नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं। भारत आज विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और रक्षा, बुनियादी ढांचे, डिजिटल तकनीक तथा वैश्विक कूटनीति के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम का पुनर्विकास, महाकाल लोक और केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण जैसे कार्य भारत की सांस्कृतिक विरासत और विकास को साथ लेकर चलने की सोच को दर्शाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, सुशासन और विकास के नए युग की ओर अग्रसर है।

कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न हुआ तथा उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम में संजय सूद, कर्ण नंदा, कमलजीत सूद, गणेश दत्त राजीव पंडित, रमा ठाकुर, सुदीप महाजन, संजीव चौहान, संजीव देशटा, रमेश चौंजर, सुनील धर, राजीव सूद, रूपा शारदा, सीमा सूद, अनीता सूद, जिया लाल, प्रेम चौहान, सरोज, परीक्षत शर्मा, राजू ठाकुर और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply