जयराम ठाकुर ने कहा कि महिलाओं को हक देने की बजाय कांग्रेस उनका हक छीन रही है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को विधायिका में 33% आरक्षण का कानून लेकर आए तो कांग्रेस ने उस बिल को गिरा दिया और उनका हक छीनने का जश्न मनाया। सम्मान निधि के नाम पर वोट लेकर महिलाओं को सम्मान देने वाली योजनाएं बंद की जा रही हैं। महिलाओं को इलाज देने वाले राज्य स्तरीय महिला अस्पताल को दो भागों में बांट दिया गया। महिलाओं के ऑपरेशन पर 4700 रुपए का अतिरिक्त शुल्क लगाया गया। बेटियों के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही बेटी है अनमोल योजना बंद है। इस बार के बजट भाषण में इस योजना का नाम तक नहीं लिया गया। बेटियों की शादी के लिए सहयोग करने वाली शगुन और कन्यादान जैसी योजनाएं पहले ठप थीं और इस बजट सत्र में सरकार द्वारा उन्हें आधिकारिक तौर पर बंद करने की घोषणा कर दी गई है। हिमाचल और पूरे देश की कांग्रेस को यह याद रखना चाहिए कि नारी शक्ति अपने अपमान को कभी नहीं सहन करेगी और इस अपमान का खामियाजा उन्हें उठाना पड़ेगा।

Leave a Reply