कर्मचारी, पेंशनभोगी और आउटसोर्स कर्मचारी अपने हकों के लिए सड़कों पर – रणधीर शर्मा

5 लाख नौकरियों का वादा करने वाली कांग्रेस आज युवाओं से अवसर छीन रही – राकेश जमवाल

भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ नेता एवं विधायक विपिन परमार, मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल, मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा एवं मीडिया संयोजक कर्ण नंदा उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार के कुप्रबंधन, वित्तीय स्थिति और जनविरोधी नीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर भाजपा नेता विपिन परमार ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश को वित्तीय दिवालियापन की ओर धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज लेने के बावजूद सरकार जनकल्याणकारी कार्य करने में पूरी तरह विफल रही है। केंद्र सरकार से भारी भरकम सहायता मिलने के बावजूद प्रदेश की जनता को किसी प्रकार की राहत या सुविधा नहीं मिल पा रही है।

मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी, पेंशनभोगी एवं आउटसोर्स कर्मचारी आज अपने हकों के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज तक एक भी वादा धरातल पर नहीं उतरा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार केवल झूठ और धोखे की राजनीति कर रही है।

मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश का युवा आज भी बेरोजगारी की मार झेल रहा है। पहली कैबिनेट में 5 लाख नौकरियां देने का वादा करने वाली कांग्रेस आज नौकरियां देने के बजाय अवसर छीनने का काम कर रही है। बेरोजगारी दर लगातार बढ़ रही है और सरकार पूरी तरह मौन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल अपने चहेतों तक सीमित होकर रह गई है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों से पूरी तरह निराश है और आने वाले समय में इसका जवाब जनता अवश्य देगी।

Leave a Reply