शिमला 27 फरवरी, 2026
डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल लोक प्रशासन संस्थान शिमला के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा, हिमाचल प्रशासनिक सेवा, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित अन्य राजपत्रित एवं पात्र अराजपत्रित अधिकारियों की विभागीय परीक्षाओं की तिथियों में प्रशासनिक कारणों से आंशिक संशोधन किया गया है।
उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के स्थान पर अब ये परीक्षाएं 28 अप्रैल, 2026 से 07 मई, 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं का आयोजन संशोधित समय-सारणी के अनुसार राजकीय महाविद्यालय संजौली, शिमला में किया जाएगा।
प्रवक्ता ने बताया कि केवल पेपर संख्या-1 (वित्तीय प्रशासन) के लिए अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडी तथा धर्मशाला केंद्रों पर भी परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि परीक्षाओं की संशोधित समय-सारणी हिप्पा की वेबसाइट www.hipashimla.nic.in पर उपलब्ध है, जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं।
