प्रश्नकाल में एक अलग ही नजारा देखने को मिला जब कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर बागवानों के हक में अपनी ही सरकार पर बरस पड़े। उन्होंने आढ़तियों द्वारा बागवानों के पैसे लेकर भागने और कार्रवाई में ‘लिपापोती’ करने का गंभीर आरोप लगाया। हालांकि, हंगामे के बीच मुख्यमंत्री ने विधायक निधि पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ बैठकर चर्चा करने का प्रस्ताव देकर गतिरोध तोड़ने की पहल की है।
